CDSL के Q4 नतीजे जारी: तिमाही लाभ में गिरावट, सालाना प्रदर्शन बेहतर
नई दिल्ली, 4 मई 2025 — केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा लिमिटेड (CDSL) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के अपने ऑडिटेड परिणामों की घोषणा की। इस दौरान कंपनी को तिमाही आधार पर घाटा हुआ है, लेकिन पूरे साल के प्रदर्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। चौथी तिमाही (Q4 FY25) के मुख्य आंकड़े: शुद्ध लाभ (Net Profit): ₹100.39 करोड़ ( 22% की गिरावट Q4 FY24 के ₹129.4 करोड़ से) ऑपरेशनल रेवेन्यू: ₹224.45 करोड़ (6.7% की गिरावट) कुल आय (Total Income): ₹267.37 करोड़ ( पिछले साल ₹255.77 करोड़ थी) कुल खर्च: ₹129.40 करोड़ (Q4 FY24 में ₹100.9 करोड़ था) EBITDA: ₹109 करोड़ (26.1% की गिरावट) EBITDA मार्जिन: 48.7% सेगमेंट वाइज रेवेन्यू: Depository Activity से आय: ₹181.53 करोड़ Data Entry व Storage से आय: ₹42.51 करोड़ (Q4 FY24 में ₹55.14 करोड़) Repository Services से आय: ₹69.47 लाख डिविडेंड की घोषणा: CDSL ने ₹12.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव दिया है, जो ₹10 के फेस वैल्यू पर 125% के बराबर है। यह डिविडेंड कंपनी की 27वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारक...